Timebound, विज्ञान

UK की उम्मीदों को लगा झटका, फेल हो गया पहला रॉकेट मिशन; कंपनी ने बताई वजह



यूके ने अपना पहला अंतरिक्ष मिशन शुरू किया था लेकिन उसका रॉकेट लॉन्च फेल हो गया है। वर्जिन ऑर्बिट नाम की कंपनी यह लॉन्च कर रही थी। वजह तकनीकी खराबी बताई गई है।

ब्रिटेन अपने पहले कॉकेट लॉन्च को लेकर काफी उम्मीदें सजाए था लेकिन उसकी महत्वाकांक्षा का तगड़ा झटका लगा है। यूके की धरती अंतरिक्ष के क्षेत्र में किया गया पहला प्रयास विफल हो गया है। एयरक्राफ्ट इंजनियरिंग कंपनी वर्जिन ऑर्बिट ने बोइंग 747 ने 70 फीट के रॉकेट को ले जाने के लिए उड़ान भरी थी। 35 हजार फीट की ऊंचाई पर जाने के बाद योजना के मुताबिक ही रॉकेट एयरक्राफ्ट से अलग हो गया। अटलांटिक महासागर के ऊपर ही यह मिशन फेल हो गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक रॉकेट में तनकीकी गड़बड़ी आने के बाद मिशन फेल हो गया है।

अब वैज्ञानिक सही कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर रॉकेट कक्षा तक क्यों नहीं पहुंच पाया। पिछले साल इटली का बनाया हुआ वेगा सी रॉकेट मिशन भी फेल हो गया था। इसे फ्रेंच गुयाना से लॉन्च किया गया था। इस मिशन का नाम ‘स्टार्ट मी अप ‘ दिया गयाथा। वर्जिन ऑर्बिट की तरफ से कई ट्वीट करके इस मिशन के फेल होनें की जानकारी दी गई। ट्वीट में कहा गया, ‘कुछ गड़बड़ी की वजह से हम कक्षा तक पहुंच ही नहीं पाए। हम सूचना का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने पहले जो कक्षा में पहुंचने के ट्वीट किए थे उन्हें डिलीट कर रहे हैं। हम ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हैं।’

गड़बड़ी का पता तब चला जब रॉकेट कक्षा में प्रवेश करने ही वाला था. इस अभियान में 9 सैटलाइट छोड़े जाने थे। वहीं एयरक्राफ्ट सुरक्षित न्यूक्वे एयरपोर्ट पर लौट आया। डिपार्टर के दो घंटे के बाद विमान वापस लौटा। बता दें कि अब तक यूके अगर सैटलाइट बनाता है तो इसकी लॉन्चिंग विदेशी रॉकेट से की जाती रही है। पहली बार यूके ने खुद से लॉन्च करने का प्रयास किया था।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल लाइव हिंदुस्तान न्यूज सर्विस से लिया गया है।