Timebound, ऑटो

जिस कार का पूरा बॉलीवुड दीवाना उसे रणबीर कपूर ने भी खरीदा, कीमत 4 करोड़ रुपए; इंटीरियर आपको दीवना बना देगा



रणबीर कपूर ने 4 करोड़ की रेंज रोवर खरीदी है। ये 2022 मॉडल है। कंपनी ने इसे पिछले साल 2.38 करोड़ रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है। ये वीडियो viralbhayani ने शेयर किया है।

रणबीर कपूर ने 4 करोड़ की रेंज रोवर खरीदी है। ये 2022 मॉडल है। कंपनी ने इसे पिछले साल 2.38 करोड़ रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है। उनकी इस कार का वीडियो viralbhayani ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लैंड रोवर ने पिछले साल अगस्त में भारत में 5th जनरेशन रेंज रोवर लक्जरी SUV को लॉन्च किया था। इसे 3 ट्रिम्स में उतारा गया। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 2.38 करोड़ से 3.43 करोड़ रुपए तक है। RTO, इंश्योरेंस जैसी चीजों को मिलाकर इसकी कीमत 4 करोड़ हो जाती है। रणबीर की कार का नंबर MH02GC8000 है।

बॉलीवुड के कई सितारों के पास रेंज रोवर

रेंज रोवर ऐसी SUV है जो कई बॉडीवुड स्टार्स की पसंद है। बीते दिनों इसे जितेंद्र ने भी खरीदा है। रेंज रोवर की ओनर वाली लिस्ट में कैटरीना कैफ, सलमान खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, मलाइका अरोड़ा, अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल है। चलिए सबसे पहले आपको रणबीर की रेंज रोवर के फीचर्स के बारे में बताते हैं। भारत के लग्जरी SUV सेगमेंट में रेंज रोवर का मुकाबला बेंटले बेंटायगा, मेबैक GLS और एस्टन मार्टिन DBX से होता है।

रेंज रोवर के इंजन ऑप्शन

5th जनरेशन की रेंज रोवर SUV लैंड रोवर के MLA-फ्लेक्स प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह पूरी तरह से इंडीपेंडेंट एयर सस्पेंशन सिस्टम और ऑल-व्हील स्टीयरिंग के साथ आती है। रेंज रोवर SUV भारत में कई इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इनमें हाइब्रिड 3-लीटर पेट्रोल 6-सिलेंडर के अलावा 6 और 8 सिलेंडर दोनों ऑप्शन शामिल हैं। यह लग्जरी SUV 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 यूनिट के साथ आती है जो 523 bhp की मैक्सिमम पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसमें 3-लीटर डीजल इंजन भी है जो 346 bhp की पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। ये 394 bhp का पावर और 550 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

 

रेंज रोवर का इंटीरियर और फीचर्स

इसकी इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो रेंज रोवर SUV के इंटीरियर देखने के बाद इस पर से नजर हटाना मुश्किल काम है। इसमें 13.1-इंच कर्व्ड फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आता है। रेंज रोवर में बैक पैसेंजर्स के लिए 11.4-इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन भी मिलती है। स्क्रीन को एक अलग 8-इंच टचस्क्रीन की मदद से ऑपरेट किया जाता है। ये कंट्रोल पैनल के तौर में काम करता है। इसमें 1600W का सराउंड साउंड सिस्टम भी है। इसके स्पीकर में नोइस कैंसिलेशन का फीचर मिलता है, जो सीट हेडरेस्ट में दिया है।

रणबीर का कार कलेक्शन

रणबीर कपूर के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास ऑडी A8L, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज AMG G-63, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स और ऑडी R8 जैसे नाम शामिल हैं। इन गाड़यों की कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर के पूरे कार कलेक्शन की कीमत करीब 11 करोड़ रुपए है। उनकी गिनती बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। ऐसी खबरें हैं कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए लगभग 25 से 30 करोड़ तक चार्ज किए थे।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल लाइव हिंदुस्तान न्यूज सर्विस से लिया गया है।