Timebound, विज्ञान

91 मीटर चौड़ा एस्टरॉयड 12KM/सेकंड की रफ्तार से आ रहा धरती के करीब, NASA की चेतावनी



अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार 2013 में इस क्षुद्रग्रह की खोज की थी और खगोलविदों की एक टीम ने कहा था कि यह ध्वनि की गति से लगभग 34 गुना अधिक 11.8 किमी प्रति सेकंड की गति से यात्रा करता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) ने कहा है कि आज (बुधवार को) एक संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह (Asteroid), जिसकी चौड़ाई 91 मीटर है,  पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। नासा ने इसे खतरनाक बताते हुए चेतावनी जारी की है।

नासा 2013 WV44 नामक विशाल चट्टान (क्षुद्रग्रह) की गतिविधि पर नज़र रख रहा है, जिसका व्यास 160 मीटर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने कहा कि क्षुद्रग्रह पृथ्वी के 30 लाख किलोमीटर के नजदीक से गुजरेगा, जो खगोलीय पिंडों के मामले में काफी करीब है लेकिन इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली बार 2013 में इस क्षुद्रग्रह की खोज की थी और खगोलविदों की एक टीम ने कहा था कि यह ध्वनि की गति से लगभग 34 गुना अधिक 11.8 किमी प्रति सेकंड की गति से यात्रा करता है।

ब्रिटिश अखबार द इंडिपेंडेंट के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह 28 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे के करीब पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा। बता दें कि नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां वर्तमान में सैकड़ों अन्य संभावित खतरनाक वस्तुओं पर नज़र रख रही हैं जो पृथ्वी पर जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल लाइव हिंदुस्तान न्यूज सर्विस से लिया गया है।