Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.


Timebound, मनोरंजन

BB17: अभिषेक ने विकी से पूछा, सना से प्यार-व्यार तो नहीं हो गया है आपको?; ऐसा था अंकिता के पति का रिएक्शन



Bigg Boss 17 Vicky Jain Abhishek Kumar: अभिषेक ने विकी को छेड़ना शुरू किया। नॉमिनेशन टास्क के बाद विकी से सना के बारे में पूछा। अभिषेक ने कहा, सना से प्यार-व्यार तो नहीं हो गया है क्या आपको?

नॉमिनेशन टास्क के बाद मुनव्वर फारूकी, विकी जैन और अभिषेक कुमार की बातचीत होती है। मुनव्वर ने विकी से पूछते हैं, ‘नील काे क्यों नॉमिनेट किया?’ विकी कहते हैं, ‘क्योंकि सुबह जो हुआ न मुन्ना वो उसने जानबूझकर किया।’ इसके बाद मुनव्वर, विकी को समझाने लगे। तभी अभिषेक ने कहा, ‘आपके पास सना को नॉमिनेट करने के कितने मौके आते हैं। आप क्यों नहीं करते हो? प्यार-व्यार हो गया है क्या आपको सना से?

क्या बोले विकी भाई?
विकी ने अभिषेक की बातों का जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं-नहीं पागल हो गया है क्या? कैसी बातें कर रहा है।’ इसके बाद अभिषेक ने कहा, ‘भाई ऐसा तो नहीं है न कि अंदर ही अंदर आप ऐसा तो नहीं सोचते हो न कि अच्छी है। डांस भी अच्छा करती है।’ इसके बाद अभिषेक, विकी और मुनव्वर हंसने लगे। विकी बोले, ‘डांस अच्छा करती है????? पहले तो इस में ही सवाल है कि डांस अच्छा करती है??’

वायरल हुआ था वीडियो
अभिषेक बोले, ‘लेकिन दम नहीं दिमाग वालों के पास एक लड़की तो होनी चाहिए वरना अरुण और सनी को कौन संभालेगा।’ विकी हंसने लगे। याद दिला दें, विकी और सना बहुत अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस के घर के अंदर दोनों एक-साथ काफी वक्त बिताते हैं। विकी अक्सर सना को समझाते रहते हैं। हाल ही में सना और विकी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सना ने विकी का हाथ पकड़ा हुआ था। इसके बाद, वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने भी विकी और सना को चिढ़ाया था।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल लाइव हिंदुस्तान न्यूज सर्विस से लिया गया है।