Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.


Timebound, मनोरंजन

पहले रणवीर को ऑफर की गई थी ‘कबीर सिंह’, नहीं चलेगी कहकर कर दिया था रिजेक्ट



शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहिद से पहले यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर सिंह को ऑफर की थी। वह उन्हीं के साथ यह फिल्म बनाना चाहते थे।

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। महज 68 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 379 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को बनाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘कबीर सिंह’ के लिए शाहिद कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह संदीप की पहली पसंद थे। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि वांगा रेड्डी ने रणवीर की जगह शाहिद कपूर को फिल्म में लीड रोल दे दिया? चलिए जानते हैं।

पहले रणवीर को ऑफर हुई थी फिल्म!
रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने iDream Media के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने शाहिद से पहले रणवीर सिंह को ‘कबीर सिंह’ के लिए अप्रोच किया था। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

क्या थी फिल्म रिजेक्ट करने की वजह?
संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि उन्होंने पहले रणवीर सिंह को अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ऑफर की थी। साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर ने बताया, “मैं वो फिल्म रणवीर के साथ बनाना चाहता था। लेकिन आखिरकार उन्होंने इसे करने से मना कर दिया, क्योंकि उस वक्त के हिसाब से यह बहुत डार्क फिल्म थी। रणवीर सिंह ने संदीप से यह भी कहा था कि यह रीमेक फिल्म नहीं चलेगी।

यूं लिया ‘कबीर सिंह’ बनाने का फैसला
संदीप रेड्डी वांगा ने ‘कबीर सिंह’ बनाने का फैसला क्यों लिया यह कहानी भी अपने आप में काफी दिलचस्प है। असल में उनकी साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी सुपरहिट रही थी और अगली फिल्म वह महेश बाबू के साथ करना चाहते थे। लेकिन तब तक महेश बाबू दूसरी फिल्म साइन कर चुके थे। इसलिए उन्होंने अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया।

फिल्म एनिमल का बेसब्री से है इंतजार
संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि उन्हें तब तक मुंबई के कई कॉल इस फिल्म का रीमेक बनाने के लिए आ चुके थे, इसलिए उन्होंने फिल्म का रीमेक बनाने के लिए मुंबई का रुख कर लिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल लाइव हिंदुस्तान न्यूज सर्विस से लिया गया है।

RocketplayRocketplay casinoCasibom GirişJojobet GirişCasibom Giriş GüncelCasibom Giriş AdresiCandySpinzDafabet AppJeetwinRedbet SverigeViggoslotsCrazyBuzzer casinoCasibomJettbetKmsauto DownloadKmspico ActivatorSweet BonanzaCrazy TimeCrazy Time AppPlinko AppSugar rush